फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद समाज को जोड़ता है, भाजपा तोड़ती है: सहेंद्र सिंह रमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि भाजपा सरकार देश को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है। रालोद ने समाज को जोड़ने का काम किया, जबकि भाजपा समाज को तोड़ती है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह राजनीति में ईमानदारी का दूसरा नाम है। उन्होंने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

रविवार को ब्राह्मण पुट्ठी गांव में स्वर्गीय दयानंद शर्मा की जयंती पर चौधरी अजित सिंह विचारधारा गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें मुख्य अतिथि विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि चौधरी अजित सिंह वर्तमान दौर की सियासत के लिए सीख है। उनकी इमानदारी का हर कोई कायल है। इतने लंबे राजनीतिक जीवन में वह हमेशा स्वच्छ छवि के राजनेताओं में शामिल रहे। इसी तरह रालोद समाज को जोड़ने का काम करती है। वर्तमान भाजपा सरकार देश को जाति और धर्म में बांट रही है। सभी वर्ग सभी धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। रालोद किसान और मजदूर की भलाई के लिए कार्य करती रहेगी। संचालन तेजपाल सिंह ने किया। इसमें नीरज पंडित, बलबीर आर्य, मांगेराम, बाबूराम, धर्मपाल, राजेंद्र डागर, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा, ओमबीर तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें