बड़ौत (बागपत)।
क्रिकेट एकेडमी मेें पंजीकरण के नाम पर खिलाड़ियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर रविवार को नगर की बिजरौल रोड पर क्रिकेेट खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया और एकेडमी के कागजात देख उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को काफी संख्या मेें क्रिकेट खिलाड़ी बिजरौल रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कहा एकेडमी का ऑनर व कोच क्रिकेट खिलाड़ियों से सीधे संपर्क कर फंसा रहा है और एकेडमी मेें पंजीकरण के नाम पर 100 से 200 रुपये वसूल रहा है, जबकि एकेडमी के फार्म पर न तो पंजीकरण नंबर है और न ही कोड, वेबसाइट और न ही किसी प्रकार का फोन नंबर। उन्होंने कहा एकेडमी के ऑनर और कोच खिलाड़ियों का देश और विदेशों में खिलाने का भी झांसा दे रहा है। उन्होंने प्रदर्शन कर एकेडमी के कागजातों की जांच कराने की मांग उठाई। इस संबंध में शाहमल क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर आर्य व प्रतीक आर्य ने कहा खिलाड़ियों से अवैध वसूली गलत है। इनमें सत्यम, आदित्य, मनीष, ओजस्वी, सत्यम, जतिन, दीपक, आकाश, निशांत, गौरव, दक्ष आदि रहे।