फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कर लिया तालाब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब पर अवैध कब्जा हटाने की मांग
विज्ञापन


बड़ौत। महावतपुर बावली में कुछ लोगों ने दलित मंदिर के पास स्थित तालाब पर नाले की सफाई से निकली मिट्टी को तालाब में डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत की तो उन्होंने बीडीओ को जांचकर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मामले में महावतपुर के ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि ग्राम प्रधान की शह पर तालाब पर यह कब्जा किया जा रहा है। यदि कोई उन्हें रोकता है तो वे जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और कब्जा हटाने की मांग की। एसडीएम ने बीडीओ को जांचकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में उत्तम वीर, रवि तोमर, जितेंद्र, सत्यवती, दिलावर सिंह, रविता तोमर, यशपाल सिंह, शिव कुमार, अजीत तोमर, सरोज, अनुज तोमर, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें