ड्यूटी में लापरवाही पर कई रोडवेज
चालकों की संविदा समाप्त
बड़ौत। परिवहन निगम ने पिछले कई माह से ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे कई संविदा चालकों पर कार्रवाई कर उनकी संविदा समाप्त कर दी। साथ ही अन्य चालकों को लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एआरएम सीपी कमल और स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने बताया कि ड्यूटी मेें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ौत डिपो में तैनात कई चालक पिछले दो-तीन माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। कई बार उन्हें नोटिस भी भेजा गया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। चालकों की संविदा समाप्त कर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। बताया कि जिन चालकों की संविदा समाप्त हुई है, उनमें सुधीर, योगेंद्र, बिजेंद्र, मांगेराम, रिहान, मनोज, संजीव, अंकुर मान, धर्मेंद्र, प्रवीण, रजनीकांत, रामावतार, रवि, विपिन शामिल है। अन्य चालकों और परिचालकों को भी चेतावनी दी गई है।