फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को दूर किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा चौगामा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना पर 7 करोड़ के बजट से 107 करोड़ रुपये लग चुके हैं, लेकिन नहर अधूरी है। नहर में पानी नहीं है, इसलिए जल स्तर पहले ही गहरा होने के बाद और बहरा होता गया। जो प्रति वर्ष एक से दो फुट गिर जाता है। पानी के बिना खेती नहीं और नलकूप के बिना पानी नहीं, इसलिए नलकूप किसानों की मजबूरी है। 2008 में 12.5 हॉर्स पॉवर विभाग द्वारा कर दिए गए थे। बागपत जनपद में 13 हॉर्स पॉवर के हिसाब से बिल लिया जा रहा है और अब प्रदेश सरकार द्वारा नलकूप के बिलों में वृद्धि कर दी। पड़ोसी राज्य हरियाणा में कृषि के लिए 15 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर बिल लिया जाता है। घरेलू बिजली की दरों में भी अधिक वृद्धि कर दी। आवारा गोवंश खेतों में घुसकर किसानों का नुकसान कर रहे है। इसलिए आवारा गोवंश का प्रबंध किया जाए। उन्होंने डीएम से इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग की और चेतावनी दी यदि 15 जनवरी तक समाधान नहीं हुआ तो 16 जनवरी को चौगामा प्याऊ पर पंचायत कर आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें