फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को सपा के पदाधिकारी आए आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा को सपा के पदाधिकारी आए आगे
विज्ञापन

बागपत।
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्राओं के स्कूल छोड़ने के मामले में सपा के पदाधिकारी सामने आए है। उन्होंने एसपी से छात्राओं की सुरक्षा के इंतजाम करने और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालते ही एंटी रोमियों स्क्वाड का गठन किया था। ताकि मनचलों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो। इसका कुछ समय ही असर दिखाई दिया। मनचले महिला और लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे है। इस कारण वाजिदपुर गांव की छात्राओं ने तो तंग आकर स्कूल भी छोड़ दिया है। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि वाजिदपुर की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों को चिहिंत कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्कूल, कॉलेजों के बाहर और रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाए ताकि छात्राएं सुरक्षित स्कूल जा सके। इस मौके पर जिला महासचिव डॉक्टर शकील अहमद, महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, महेंदी हसन मौजूद रहे। पुलिस अध्यक्ष जय प्रकाश ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें