स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते है मुख्यमंत्री
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली और जोनमाना गांव के बीच में तैयार किया जा रहे मल्टीपर्सज स्टेडियम का 23 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
बड़ौली और जोनमाना गांव के बीच में तैयार किया जा रहा यह स्टेडियम विभिन्न खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है। 13 करोड़ रुपये की लागत से 37 बीघा परिक्षेत्र में तैयार हो रहे इस स्टेडियम का लोकार्पण इसी वर्ष होने की बात कही गई थी। इस स्टेडियम भौतिक तौर पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसमें निशानेबाजी रेंज, कुश्ती के गद्दों सहित बाहरी मैदान को तैयार नहीं किया है। 23 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रमाला सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि को पहुंच रहे हैं। तहत कार्यक्रम के अनुसार सीएम इस स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते हैं। अभी दो दिन पहले ही लखनऊ से कुश्ती के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 गद्दे यहां पर मंगवाए गए हैं, लेकिन अभी तक इन्हें लगाया नहीं गया है। यहां के इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि हमें भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे, इसलिए तैयारियाें युद्धस्तर पर की जा रही है।