एक पखवाड़े के रूप में मनाएंगे जन्मदिन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा लीगल सेल द्वारा बड़ौत में सुशासन युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
सैल के जिला संयोजक राकेश पांचाल ने कहा कि भाजयुमो लीगल सैल पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 10 से 25 दिसंबर तक एक पखवाड़े में रूप में मना रही है। भाजपा की सरकार द्वारा बेहतर सुशासन व्यवस्था प्रदान की गई है। महिलाओं के लिए पार्टी द्वारा विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर महेश अग्रवाल, रविंद्र राठी, माहेन बेदी, सूरजपाल सिंह, नीरज कौशिक, डॉ. सुधीर शर्मा, संदीप शर्मा, रमाकांत, राजीव शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, छविंद्र पांचाल, चंद्रवीर तोमर, सतेंद्र पंवार, परमानंद पांचाल, नरेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।