फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हनुमान शिव का अंश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के वात्सायन पैलेस में चल रही श्री हनुमान कथा के तीसरे दिन हनुमान जन्म की कथा सुनाई । कथा व्यास अरविंद भाई ओझा ने कहा भगवान हनुमान शिव का अंश है। यदि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी बुद्धि बल पद व परिवार के झूठे अभिमान को त्याग कर भगवान की शरण में आना चाहिए। श्रीराम हनुमान जी को लक्ष्मण से दुगना प्यार करते है, क्योंकि वह और भक्त दोनों की सेवा करते हैं। वानर रूप इस लिए लिया ताकि उनके जीवन में रूप व नाम का अभिमान ना रहे। निरंतर श्रीराम की सेवा में लगे रहे। कथा में राधेश्याम शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, विष्णुदत्त शर्मा, उषा शर्मा, डॉ. कोंडिल, मनीष गुप्ता, गौरव जोशी, नरेश गुर्जर, सुधा गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, सतीश गुप्ता, सतीश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें