बागपत। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर बागपत में अलर्ट रहा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं एआईएमआईएम ने काले दिवस के रूम में मनाया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के ढांचे को विध्वंस किया। डीजीपी के निर्देश पर बागपत में भी पुलिस मुस्तैद नजर आई। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस दिन को शौर्य दिवस के रूम में मनाया। उन्होंने शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला संयोजक अमित तिरौदा, मीडिया प्रभारी सुनील चौहान मुखिया, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक रेखा चौहान, ब्रजमोहन, विपिन, अभिषेक त्यागी, अवधेश, अजय सिंह, विक्की, हिमांशु, अक्षय शर्मा मौजूद रहे। दूसरी तरफ ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) ने काला दिवस के रूम में मनाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद राव के नेतृत्व में कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें उपाध्यक्ष माजिद, महासचिव अलीम अख्तर, सचिव सुहेल, सराफत, बल्ली मौजूद रहे।