फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के रथ पर सवार भाजपा: डॉ सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने टटीरी की भाजपा प्रत्याशी कौशल त्यागी के लिए कस्बे में वोट मांगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा। ओवरब्रिज बनवाकर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। भाजपा की यूपी और केंद्र सरकार आम आदमी के हित में कार्य कर रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को अब केंद्र सरकार बनाएगी। उधर, कौशल त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ कसबे में विभिन्न जगह जनसंपर्क किया। भाजपा की नीतियां गिनाई।
विज्ञापन


घर-घर तक सुविधाएं पहुंचाने का दिया भरोसा
बागपत। बागपत पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह ने शहर की वाल्मीकि चौपाल, पुराना कसबा, कश्यप कालोनी, पक्का घाट, बागवाली कॉलोनी, धनीराम चौक और काली माता मंदिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया। रणवीर चौहान ने कहा कि बागपत में विकास का कमल खिलेगा और आम जन को लाभ होगा। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार है। सुदेश वाल्मीकि, किशोरी लाल, शीतल प्रसाद, जगन्नाथ पहलवान, राधेश्याम, श्यामलाल, हरिकृष्ण, सुनील कुमार मौजूद रहे।

सबको साथ लेकर चलने का दिया भरोसा
बागपत। निवर्तमान चेयरमैन एवं अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजूद्दीन एडवोकेट ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में चुनाव प्रचार कर वोट मांगे। उन्होंने मोहल्ला तिलियान, फकीरान, पठानान, माता कॉलोनी, पुराना कसबा, एकता कॉलोनी में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए समाज में भाईचारा जरूरी है। शहर मेें विकास कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कराएंगे। अपने चुनाव निशाना सितारा पर वोट देने का आह्वान किया। मीर हसन, नीर हसन, जमरू खान, मोमीन, डॉ महताब, सलीम कुरैशी प्रचार में साथ रहे।
विज्ञापन


सराय में सुविधाएं बढ़वाने का वायदा
अमीनगर सराय। अमीनगर सराय में पूर्व चेयरमैन और निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मांगेराम यादव ने कस्बे के वार्ड छह, सात, आठ सहित कई जगह जनसंपर्क किया। उन्होंने 29 नवंबर को मतदान के दिन लोगों से सहयोग मांगा। कस्बे के विकास को बुलंदियों ओर पहुंचाने की बात कही। नुक्कड़ सभाओं में पार्क, रनिंग ट्रेक, गर्ल्स कॉलेज, बस अड्डा जैसे विकास कार्य कराने की बात कही। मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पंडित जगदीश, राकेश बंसल, शिवकुमार पंडित जी, सुरेश बंसल, पुरुषोत्तम गर्ग, रामकिशन बाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, जगपाल यादव मौजूद रहे।

नूर मलिक ने कहा कि कराएंगे बड़ौत का विकास
बड़ौत। बड़ौत पालिका से सपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नूर मलिक ने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क किया। शांति नगर, पठानकोट, नवयुग कॉलोनी, गुराना रोड पर प्रत्याशी का स्वागत किया । नूर मलिक ने कहा नगरवासियों को सभी जनसुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। विकास के कार्य कराए जाएंगे। किसी भी नागरिक को नगर पालिका संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समर्थकों के साथ कोताना रोड, गांधी रोड आदि पर संपर्क किया। वहां कॉलोनीवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। चांद मोहम्मद, सोनू अलवी, इरफान मलिक, प्रवेश जैन, आशीष जैन, साबिर मलिक ,मुस्तफा अब्बासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें