फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में मधु और ऋतिक ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋतिक गांगनौली प्रथम, सौरव इदरीशपुर द्वितीय और सोनू जिवाना तृतीय रहा। जबकि जूनियर वर्ग में शिवम सिरसली प्रथम, सनी आजमपुर मुलसम द्वितीय और रोहित गांगनौली तृतीय रही। 400 मीटर बालक जूनियर वर्ग में शिवम सिरसली प्रथम, रवि कनवाड़ा द्वितीय और विपिन सिरसली तृतीय रहा। बालक वर्ग की लंबी कूद में भूरा आदमपुर प्रथम और ऋतिक गांगनौली द्वितीय रहा। बालक वर्ग की खो-खो में आदमपुर की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में मधु पुसार प्रथम और शगुन दाहा द्वितीय रहा। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में सोनिया कनवाड़ा प्रथम और शिखा मुलसम द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में आशा मवीं कला प्रथम, रुखसार बिजवाड़ा द्वितीय और नेहा इदरीशपुर तृतीय रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद में साहिबा बामनौली प्रथम और शकीला द्वितीय रही। खो-खो में इदरीशपुर की टीम प्रथम रही। बालक और जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आजमपुर और मुलसम की टीम प्रथम रही। इस मौके पर विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, पवन कुमार, लोकेश शर्मा, अश्वनी, रामपाल सिंह, जयवीर सिंह, अजय शर्मा, अखिलेश, नरेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें