बागपत। यातायात माह के अंतर्गत सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कई स्कूलों के 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वाहन चलाने के दौरान जागरूकता का संदेश दिया। दुपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने यातायात का हमारे जीवन में महत्व, बचाव एवं सावधानियां, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषयों पर एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। निबंध में यातायात नियम के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने कहा कि बच्चे यातायात नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जीवन अनमोल होता है, इसकी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। इस लिए सड़क पर चलते समय ध्यान पूर्वक चलना चाहिए। वाहन चलाते समय भी विभिन्न सावधानियां बरती जाए। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। स्कूलों में आयोजित कराई जा रही प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित करेंगे। इस मौके पर जसवीर सिंह, इंद्रराज, अशोक कुमार, विद्यालय से बबलेश, प्रदीप आदि रहे।