फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवी रमन की जयंती पर प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला विज्ञान क्लब और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की संयुक्त निर्देशन में वैज्ञानिक सीवी रमन की जयंती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मनाई गई। पोस्टर पेंटिंग, साइंस क्वीज और भाषण प्रतियोगिता हुई। स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीआईओएस पीके मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। सीवी रमन के चित्र पर पुष्पार्पित किया । डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें अदिबा प्रथम, रुचि चौधरी द्वितीय और महिमा तृतीय रही। साइंस क्विज में प्रथम स्थान पर श्री यमुना इंटर कॉलेज और द्वितीय पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में कौशल का सबसे सुंदर पेंटिंग रही। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक योगेश कुमार ने सीवी रमन के बारे में बताया। नमृता यादव ने संचालन किया। इसमें ज्ञांती सिंह, इंदु, हेमलता, कविता, अशोक बंधु, वंदना मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें