फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत में भरी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मंगलवार को बासौली गांव मेें पंचायत का आयोजन किया । इसमें शीघ्र गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुलदीप ने की। संचालन प्रमोद ने किया। इस पंचायत में ग्राम प्रधान कुलदीप ने कहा कि आज मलकपुर चीनी मिल के अफसरों की मनमानी के चलते किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों के बच्चों की स्कूल में समय से फीस नहीं जा रही है। इसके अलावा किसान अपने बेटे और बेटी की शादी भी नहीं कर पा रहे है। ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र ने कहा सैकड़ों बार बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और न ही इस ओर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही मिल अधिकारी। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पनप रहा है। पंचायत में जल्द गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया । इसमें जयपाल सिंह, महिपाल, दिलावर, इकबाल, भगत, हरपाल, पदम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें