बागपत। आचार संहिता लग चुकी है। निकाय चुनाव का रण सजने लगा है। वार्ड स्तर से ही तैयारी परवान चढ़ने लगी हैं। जिले की तीन पालिका और पांच निकाय के वार्ड स्तर का अंतिम प्रकाशन जारी किया, पहले जारी आरक्षण में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। हालांकि करीब तीस आपत्तियां दर्ज कराई , लेकिन इन्हें स्वीकार नहीं किया। वार्ड एक अधिकतर पालिका में एससी महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन जहां आबादी का गणित सही नहीं ठहर पाया, वहां वार्ड दो एससी महिला के लिए आरक्षित किया। बागपत पालिका में 25 में से 12 वार्ड अनारक्षित रखे हैं। आरक्षण तय हो जाने के बाद अब वार्ड स्तर पर चुनाव की तैयारी तेज होंगी। उधर, कई वार्ड ऐसे हैं, जिनके आरक्षण में परिवर्तन होने के कारण तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों के हाथ मायूसी लगी है।
बागपत :
वार्ड संख्या एक एससी महिला, वार्ड दो, तीन, छह, सात, 12, 13 ,14, 15, 16, 18, 19, 23 अनारक्षित रखे हैं। वार्ड चार, नौ, 22, 24 पिछड़ा वर्ग में होंगे। वार्ड संख्या पांच, दस पिछड़ा वर्ग महिला में शामिल किए हैँ। वार्ड आठ, 11, 20, 21, 25 महिला वर्ग में शामिल किए हैं।
बड़ौत:
वार्ड संख्या एक एससी महिला, वार्ड संख्या दो, छह, 13, 15, 16, 22 महिला, वार्ड तीन, चार, सात, आठ, 11, 12,14, 17, 18, 20, 21, 25 अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग में वार्ड पांच, दस, 19, 24 को रखा है। महिला पिछड़ा वर्ग में महिला नौ और 23 को रखा है।
खेकड़ा:
एससी महिला में वार्ड एक, एससी में वार्ड दो, महिला वर्ग में चार, सात, 12, 14, 17, 21 शामिल होंगे। पिछड़ा वर्ग में आठ, 11, 15,22 शामिल होंगे। महिला पिछड़ा वर्ग में 20,25 वार्ड होंगे। अनारक्षित वार्ड में तीन, पांच, छह, नौ, दस, 13, 16, 18, 23 शामिल हैं।
छपरौली:
वार्ड एक एससी महिला, वार्ड दो एससी, वार्ड तीन, चार, सात, नौ, 11 अनारक्षित, वार्ड आठ, 13, 14 महिला वर्ग, वार्ड छह, 12 पिछड़ा वर्ग, वार्ड दस पिछड़ा वर्ग महिला को रखा है।
दोघट:
वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड दो, तीन पांच, छह, सात आठ अनारक्षित वर्ग, वार्ड चार, दस महिला वर्ग, वार्ड दस महिला, वार्ड छह पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 11 एवं 12 पिछड़ा वर्ग में रखा है।
टीकरी:
वार्ड एक, 11 महिला, वार्ड दो एससी महिला, वार्ड चार एससी, वार्ड तीन, सात, आठ, नौ और 12 अनारक्षित रखे हैं। वार्ड पांच, छह पिछड़ा वर्ग, जबकि वार्ड 10 पिछड़ा वर्ग महिला में शामिल किया है।
अमीनगर सराय:
वार्ड एक एससी महिला, वार्ड दो, चार, छह, आठ, दस, 11 अनारक्षित, वार्ड संख्या तीन पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड पांच, सात महिला वर्ग, पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या नौ को रखा गया है।
अग्रवाल मंडी टटीरी
वार्ड संख्या एक एससी, वार्ड दो एससी महिला, वार्ड तीन, छह, सात, आठ, नौ को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड पांच और दस महिला वर्ग में, वार्ड संख्या चार पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 11 महिला पिछड़ा वर्ग में रखा है।
इनसेट
सिंबल पर वार्ड स्तर का चुनाव
भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल पहले ही एलान कर चुके हैं कि वार्ड स्तर का चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब प्रत्याशी घोषित होंगे, अगले माह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है।