फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली/दोघट। कस्बे में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया। नगर पंचायत दोघट के ईओ सूर्यप्रकाश के नेतृत्व में कस्बे की गलियों में सफाई अभियान चलाया । इसमें कस्बे में सात टीमें बनाकर अलग-अलग वार्डों में नाली, खड़ंजा, खाली पड़े स्थानों की सफाई की । ईओ सूर्यप्रकाश ने बताया नगर पंचायत कर्मियों को नर्देश दिए किसी भी स्थान पर कूड़े का ढेर न मिले तथा कहीं भी पानी न भरने पाये। ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। लिपिक राहुल कुमार भी मौजूद रहे। छपरौली में समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान, रामकरण और रामेश्वर दयाल उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


120 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
चांदीनग। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी खेकड़ा की टीम ने डॉ. साजिया के नेतृत्व में रटौल गांव के मदरसा इस्लामिया मोहसिनुल उलूम मे 120 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। डॉ. साजिया खान ने बताया बच्चों के दांत आंख, गला त्वचा आदि रोगों की जांच की। नेत्र सहायक शिवशरण, सतीश कुमार और डॉ जाकिर हसन का सहयोग रहा।

दो किसानों की 15 बीघा फसल जली
बालैनी। क्षेत्र के सैदपुर गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो किसानों की 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
सोमवार शाम सैदपुर गाँव के जंगल में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेतों के ऊपर जा गिरा। इससे गीता पत्नी अशोक कुमार निवासी सिंघावली अहीर की नौ बीघा और जयवीर पुत्र मूलचंद की छह बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें