कुलभूषण अध्यक्ष और सत्यपाल बने ब्लाक मंत्री
बड़ौत (बागपत)।
बीआरसी कार्यालय बड़ौली परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बड़ौत ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया । इसमें कुलभूषण को ब्लाक अध्यक्ष और सत्यपाल सिंह को ब्लाक मंत्री चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता पवन देव ने की। संचालन नवनीत चौधरी ने किया। इसमेें शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया । इसके बाद ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में वरुण तोमर को कोषाध्यक्ष, बबीता तोमर और रणधावा सिंह को उपाध्यक्ष चुना । इस दौरान संजय कुमार को ब्लाक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ बड़ौत और प्रदीप कुमार को ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ पिलाना के पद पर मनोनीत किया । इसमें जिला संयोजक नवनीत चौधरी, पूर्व ब्लाक मंत्री ब्रह्म पाल सिंह, जयवीर सिंह, वेदपाल, वीरेंद्र सिंह, मनोज तोमर, उर्वशी, अनु गोयल, निशा, वंदना, रेखा, सविता, बबीता, बिजेंद्र, धीर सिंह, राम किशन, शकील, विशु चिकारा, सुधा वशिष्ठ आदि रहे।