फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आधुनिक खेती करें, युवा जागरूक बनें: खोखर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आधुनिक खेती करें, युवा जागरूक बनें : खोखर
विज्ञापन

बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा किसान जागरूक बनें, आधुनिक खेती करें। युवा अपने कॅरियर के लिए मेहनत करें। अच्छी और उच्च शिक्षा से समाज और राष्ट्र का नवनिर्माण होगा। जागरूकता से ही समस्याओं के हल होने तक का रास्ता निकलता है। मेला क्षेत्र के लोगों और किसानों के लिए लाभदायक होगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से कलक्ट्रेट में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके अंत्योदय मेले का उद्घाटन डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने समाज को नई राह दिखाने का काम किया। उनकी सोच हमेशा युवा, किसान और राष्ट्र के उत्थान की रही। ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेले में कृषि विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर किसान उपयोगी जानकारियां ले सकते हैं। सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा और सूचना अधिकारी राहुल भाटी, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योदय मेले में न लोग पहुंचे और न मंत्री जी
बागपत। प्रचार-प्रसार का अभाव और बगैर तैयारियों के आयोजित अंत्योदय मेले का पहला दिन फीका रहा। लोगों की संख्या न के बराबर रही। स्कूली बच्चे कुर्सियों पर जमे रहे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन, नदी विकास मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भी किन्हीं कारणों से उद्घाटन करने नहीं पहुंचे। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों को समय पर भोजन नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। प्रशासन के अलग-अलग विभागों के स्टॉल खाली पड़े रहे। छात्र-छात्राओं को गर्मी की वजह से परेशानी हुई। बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था भी देरी से की गई। योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए लगाई गई स्टॉल पर केवल विभागों के ही कर्मचारी नजर आए। पेयजल के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने स्वीकार किया कि कुछ कमियां रह गई है, जिन्हें दूसरे दिन दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें