फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में राजमार्गों के निर्माण की बाधा पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी में राजमार्गों के निर्माण की बाधा पर दिल्ली के सड़क मंत्रालय में मंथन किया । इस दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह शामिल हुए। सत्यपाल सिंह ने बताया दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया, जल्द ही इस पर काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दिल्ली में अहम बैठक का आयोजन किया । इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया यूपी में राजमार्गों के निर्माण की बाधाओं में आ रही परेशानी को लेकर बैठक बुलाई गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का मुद्दा बैठक में उठाया गया। उन्होंने यूपी के चार जिलों को जोड़ने वाले इस हाईवे के निर्माण की बाधाओं को दूर किए जाने की मांग रखी। सत्यपाल सिंह ने कहा उन्हें यूपी और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने जल्द ही बाधाएं दूर कर यहां काम शुरू कराने की बात कही गई है। तकनीक दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। इस बैठक में ठेकेदार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें