फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंचवर्क के लिए पत्थर पहुंचे, पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट निर्माण के लिए पत्थर पहुंचने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। धल के गुबार और गड्ढों के कारण जाम लग गया। जाम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

मंगलवार को उपशा के ठेकेदार की ओर से यहां दूसरे दिन भी पत्थर डलवाए गए। करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े का पेंचवर्क होना है। अमर उजाला की मुहिम के बाद अब निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत पहले ही कह चुके हैं कि 15 सितंबर से पेंचवर्क का काम शुरू होगा।
उधर, मंगलवार को सुबह पांच घंटे जाम की स्थिति रही। सरूरपुर कलां से सिसाना तक जाम लग गया। उधर, हरियाणा बॉर्डर तक जाम रहा। जाम में प्रशासनिक अधिकारी फंस गए। यही नहीं स्कूली बसें भी फंस गई। बागपत से बड़ौत के लिए निकली एंबुलेंस भी यहां फंसी रही। लोगों ने कहा जल्द से जल्द निर्माण शुरू होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा जल्द ही पेंच वर्क का कार्य शुरू होगा। लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। प्रशासन उपशा के अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन



दिनभर उड़ी धूल भरी आंधी
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहे। असल में बरसात के बाद धूप खिलते ही यहां मिट्टी सूखकर वाहनों की आवाजाही के कारण दिनभर उड़ती रही। करीब आठ सौ मीटर के टुकड़े में धूल के गुबार नजर आए। टी-प्वाइंट और सिसाना गांव में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें