फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लेकर लौटे शूटर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिग शॉट एकेडमी बिजरौल रोड पर बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेरठ में हुई 40 यूपी स्टेट चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले शूटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ एकेडमी के संस्थापक रामपाल सिंह तोमर, संचालक सागर तोमर, सौरभ तोमर, संरक्षक डॉ. आत्माराम तोमर और पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संचालक सागर तोमर ने बताया मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक 40 वी यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप रूमोल बोर रायफल और पिस्टल इवेंट चला। इसमें एकेडमी की कोच अनु तोमर ने 50 मीटर थ्री पोजीशन, 50 मीटर प्रोन पोजीशन और एयर रायफल सीनियर वर्ग स्पर्धा मेें दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। इसके अलावा एकेडमी के निशांत त्यागी ने 10 मीटर एयर रायफल सीनियर वर्ग में टीम स्पर्धा में रजत पदक, परवेज चौधरी ने 10 मीटर एयर रायफल एनआर में रजत पदक, टीम स्पर्धा में कांस्य पदक और 50 मी प्रोन पोजीशन सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा साकिब खान ने 50 मी प्रोन पोजीशन सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, हर्ष तोमर ने 50 मीटर प्रोन पोजीशन में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा शूटर अनु मलिक, शगुन मलिक, सहज शर्मा, मोनी, दिव्या, शक्ति ने एक नवंबर से नौ नवंबर तक नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर क्वालीफाई किया है। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें