बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को स्पार्ट्स-डे के रूप में मनाया। इस मौके पर आयोजित रस्सा कस्सी सहित अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया।
आयोजित स्पोर्ट्स-डे का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। चेयरमैन ने बच्चों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे मेें बताया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया प्रतियोगिता मेें छात्रों ने रस्सा कस्सी सहित अन्य खेलों मेें जमकर जोर अजमाईश की। विजेताओं को चेयरमैन हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इनमें अंजलि शर्मा, अंकुर, विक्की, राबिन, मोनिका, गीतू, उमेश शर्मा आदि रहे।