छठ मेले पर रागनी और दंगल का हुआ आयोजन
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में रविवार को छठ मेले का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा बैधनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मेले में खरीददारी की। छठ के मौके पर दंगल का आयोजन किया । विजेताओं को सम्मानित किया।
छठ मेले में दूर दराज के लोगों ने बाबा बैधनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। भाजपा बागपत विधायक योगेश धामा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा की। छठ पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। दंगल का आयोजन किया, इसका शुभारंभ पूर्व प्रमुख लीलू पहलवान ने किया। प्रथम आने वाले पहलवान को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले को 51 सौ रुपये से सम्मानित किया। दंगल के साथ रागनी का भी आयोजन किया। इसमें विभिन्न कलाकारों ने रागनी सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ही लोगों ने विधायक से जर्जर मार्ग को बनवाने मांग की। मंदिर में संकल्प दिलाया। ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान धर्मपाल, संतर प्रधान, अनिल वशिष्ठ, अंकुश शर्मा, मनोज धामा का सहयोग रहा।