फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में 71.65 प्रतिशत मतदान

Sat, 10 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में पहले चरण के चुनाव में जनता ने अपना फैसला मतपेटियों में सुरक्षित कर दिया है। लोगों ने चुनावी त्यौहार में जमकर वोट डाले। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी इस चुनावी समर में पूरी भागेदारी की। परिणाम स्वरूप पहले चरण का मतदान 71.65 प्रतिशत तक पहुंच गया। पिलाना में 69.5 प्रतिशत और खेकड़ा में 73.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण में खेकड़ा और पिलाना के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान के दौरान जगह-जगह वारदातें भी हुईं। सुबह से ही मतदान का जोर शुरू हो गया। बसौद, बिलोचपुरा, सिंघावली अहीर में तो मतदान का भारी जोर रहा। यहां पहले ही घंटे में 20 प्रतिशत मतदान हो गया, लेकिन फतेहपुर और बालैनी में कई बूथों पर मतदान सुबह 9 बजे तक 5 प्रतिशत भी मतदान नहीं हो सका।

 यहां के मतदान केंद्रों पर कई बूथ खाली रहे। बालैनी के एक बूथ पर तो 200 में से सुबह 9 बजे तक मात्र 8 वोट ही पड़ सकी थी। लेकिन दोपहर बाद बूथों पर भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत मात्र 42 प्रतिशत और शाम तीन बजे तक 58 प्रतिशत था, जो पांच बजे तक 71.67 प्रतिशत हो गया। ढिकौली, रटौल और सिंघावली अहीर के कई बूथों पर पांच बजे के बाद भी मतदान चलता रहा। खेकड़ा में 69.5 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि खेकड़ा में 73.81 प्रतिशत वोट पड़ी।
विज्ञापन


लोगों ने इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दोनों ब्लाकों में कुल 148475 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 65150 महिलाओं और 83325 पुरुषों ने मतदान किया। पिलाना ब्लाक में कुल 78810 मत पड़े। जिसमें 43595 पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 35215 महिलाओं की वोट रहीं। जबकि खेकड़ा में 69665 लोगों ने वोट डाले। इनमें 39730 वोट पुरुषों की और 29935 वोट महिलाओं की शामिल रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें