फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रतिवर्ष घट रहा 70 सेमी भूजल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले का भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। प्रतिवर्ष 70 सेंटीमीटर तक भूजल का स्तर गिर रहा है। जिले के ब्लॉक डार्क जोन में चले गए है। बागपत और पिलाना ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। गिरते हुए भूजल स्तर को रोकने के लिए बागपत व पिलाना ब्लॉक के 73 गांवों को अटल भूजल योजना में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत दोनों ब्लॉक में वाटर हार्वेसिंटग सिस्टम और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गिरते भूजल स्तर का मुख्य कारण तालाबों का अतिक्रमण है। जिले में एक से पांच हेक्टेअर के 226 तालाब है। इनमें से अधिकांश पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा सबसर्सिबल से पानी की बर्बादी भी गिरते भूजल स्तर का मुख्य कारण है। लघु सिंचाई के जेई विपिन त्यागी ने बताया कि पानी की बर्बादी के कारण जिले का जल स्तर लगातार गिर रहा है। बागपत और पिलाना ब्लॉक की स्थिति खराब है। दोनों गांव के 73 गांवों में भूजल स्तर सुधारने के लिए अटल भूजल योजना में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत तालाबों की जीर्णोद्धार व वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए 10 करोड़ 21 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया था। बजट का आवंटन न होने के कारण योजना का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए भी नहीं मिला बजट
लघु सिंचाई के जेई विपिन त्यागी ने बताया कि पूर्व में तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए शासन से बजट जारी किया जाता था। मगर, इस बार बजट जारी नहीं किया गया है। इस कारण तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में तैयार कराई जा रही 29 परियोजनाएं
जल निगम के अधिशासी अभियंता रविंद सिंह का कहना है कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 29 परियोजनाएं लगाई जा रही है। 14 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है और लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई भी शुुरू करा दी गई है। अन्य परियोजनाओं का कार्य भी शीघ्र पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें