फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग के पास पहुंचे उत्पीड़न के 640 मामले

विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि जिले में महिला उत्पीड़न के 640 मामले हैं। सूची तैयार कराई जा रही है। महिलाओं से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में शनिवार को महिला उत्पीड़न के प्रकरणों की सुनवाई की गई। महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह नेे कहा कि आयोग की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 6306511708 जारी किया गया है। महिलाएं इस नंबर पर अपने घर से ही शिकायत दर्ज कर सकती हैं। दिव्यागों को उपकरण दिलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांगजन काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान कराया जाए। शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर सभी शिक्षण संस्थानों में आयोग के हेल्पलाइन के बैनर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों में शिक्षण करने वाले दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सके ।
बताया कि बागपत में अभी तक जनसुनवाई के दौरान 640 मामले आए हैं। इन केसों की सूची तैयार कराई जा रही है कि अभी कितने केस पेंडिंग है। प्रमुखता के आधार पर पेंडिंग केसों का निस्तारण कराया जाएगा। सीओ सिटी ओमपाल सिंह, एसओ महिला थाना नेहा चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, दीपांजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां भी मिलती है मदद
अधिकांशत: 181 हेल्पलाइन नंबर न मिलने पर सुषमा सिंह ने कहा कि हो सकता है कि कभी मौसम अथवा नेट की समस्या के दौरान कॉल नही मिलती। 181 हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर है। इस नंबर की कॉल पहले कॉल सेंटर पर जाती है। इसके बाद कॉल सेंटर की ओर से कॉल को पीड़िता के एरिया में कनेक्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें