फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा गांव में नियम विरूद्ध चल रहे भट्ठे को बंद करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में एनजीटी के नियम को ताक पर रखकर चल रहे भट्ठे को प्रशासन ने पानी डलवाकर बंद कराया। सूचना प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दी। किसी भी तरह के मानकों को पूरा नहीं किया। इसके चलते उसे बंद करवाया।
विज्ञापन

रविवार को काठा गांव में बागपत एसडीएम राजपाल सिंह और खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग अधिकारियों के साथ पहुंचकर अवैध और नियम विरुद्ध चल रहे भट्ठों को पानी डालकर बंद करवाया। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि गांव में गंगा ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा चल रहा था। न तो भट्ठा संचालक के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई अनुमति थी और ही एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा भट्ठे की चिमनी गोल थी जो नियम विरुद्ध है। जिग जैग विधि से संचालन नहीं किया जा रहा था। सभी दस्तावेज देखे गए, इनमें अधिकांश में कमियां मिलीं। बागपत एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध क्षेत्र में भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस दौरान खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौर्य, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ शिवप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें