दोघट (बागपत)। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, टीकरी में आस्ट्रेलिया से आई भारतीय मूल की प्रोफेसर विनीता चौधरी ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर एवं तीरंदाजी की किट वितरित की।
शनिवार को कार्यक्रम में विनीता चौधरी ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं। बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि शिक्षा के माध्यम से कामयाबी की मंजिल आसान हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलों में रुचि रखने भी जरूरी है, ताकि बच्चे खेल के माध्यम से अपना स्वास्थ्य सुधारने के अलावा भविष्य बना सके। इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. अरुण सोलंकी, प्रबंधक संजीव राठी, प्रोफेसर नीलम चौधरी, सुशीला, प्रधानाचार्य सलोनी हुड्डा आदि मौजूद रहे।