फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ की हाथापाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ की हाथापाई, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। नई बस्ती की महिलाओं व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया और कहा कि उनके मोहल्ले में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है आरोप लगाया कि जब विरोध किया तो महिलाओं के साथ अभद्रता और हाथापाई तक की। बाद में काम रुकवाए जाने पर वहां के निवासी कोतवाली से अपने घर चले गए।
विज्ञापन

नई बस्ती के लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर वहां पर एसएसआई का घेराव किया। उनका कहना था कि उनके मोहल्ले में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है, टावर से सीधे तौर पर मानव जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। शुक्रवार की सुबह जब वहां टावर लगाएं जा रहा था कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने महिलाओं केे साथ अभद्रता व हाथापाई की, इससे लोग आक्रोशित हो उठे और काफी संख्या में कोतवाल पहुंची और प्रदर्शन किया। वहां पर मौजूद एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु ने कहा कि फिलहाल टावर का काम रुकवा दिया है, इस मामले में लोग एसडीएम से मिलकर टावर लगाए जाने की शिकायत करेंगे। इस अवसर पर सुल्ताना, खातून, समीर, अकबरी, समीना, मोसीना, इजरत, रिहान, इकबाल, आरिफ, सलीम, यामीन, मुस्तकीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें