फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटवे स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गेट वे इंटर नेशनल स्कूल में जूनियर और सीनियर वर्ग में खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल, सैक रेस, लेमन रेस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर और मन चुस्त और दुरुस्त रहता है। साथ ही बच्चों ने नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जोया, तूलिका, अलीना, सना, रिया, ईशु, निधि, वर्षा, अंतरा की टीम ने बाजी मारी। बालक वर्ग में बादल, चेतन, आदित्य, दिविश, शांतनु, मुकुल, जैद, अखिल की टीम प्रथम रही। मैन ऑफ द मैच शांतनु और जोया ने हासिल किया। अन्य मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल के पीटीआई विकास, योगेंद्र, रविंद्र के संरक्षण में प्रतियोगिता हुई। इसके आयोजन में गीता, करिश्मा, रेखा, पारूल, नूपूर, मोहित आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें