फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज मधु वेदवान का तुर्की में होने वाले विश्व कप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। तुर्की में होने वाले प्रथम विश्व कप के लिए वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा की तीरंदाज मधु वेदवान का चयन हुआ है। कोच सचिन वेदवान ने बताया कि शुक्रवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्रायल प्रतियोगिता में मधु वेदवान का चयन तुर्की में होने वाले प्रथम विश्व कप के लिए हुआ है और विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह पक्की की। विश्व चैंपियनशिप में खेलकर टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करेगी। मधु इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों से अधिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। मधु वेदवान के चयन पर एकेडमी और क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें