फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में दिया जाए कैंटीन के लिए भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक दोघट में वीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई, इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन किया। सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बागपत में आर्मी कैंटीन के लिए अभी तक कोई भवन नहीं दिया। यदि बागपत में कोई भवन नहीं है तो बड़ौत में खाली पड़े सरकारी भवन को कैंटीन के लिए दिया जाए। कई सालों से पूर्व सैनिक भवन को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व सैनिकों के राशन कार्ड बनवाए जाएं। रोडवेज बसों में किराए में छूट दी जाए। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। निर्णय लिया कि प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम बागपत पवन कुमार से मिलेगा। अध्यक्षता नरवर सिंह और संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी, भीम सिंह, धारा सिंह, जयपाल सिंह, भोपाल सिंह, राजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, आनंद कुमार, बितेंद्र, जयवीर सिंह, महक सिंह, पीतम सिंह, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें