फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुतियां देकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में यज्ञ हुआ। इसमें आहुतियां देकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बाद मेें बैठक कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यज्ञ मेें सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के सदस्यों ने आहुतियां दी और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार की आर्थिक मदद करने पर विचार किया। इस अवसर पर सुभाष चंद जैन ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं देगी, तब तक देश के सैनिक सीमा पर ऐसे ही शहीद होते रहेंगे। कई बार पाक भारतीय सेना पर धोखे से हमला कर चुका है, यदि अब जवाब नहीं दिया तो सेना का मनोबल बढने के बजाएं टूटेगा। इस दौरान धारा 370 व 35 ए को समाप्त करनेे की मांग उठायी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डीके जैन, सुभाष चंद जैन, आनंद पाल राणा, मुकेश दत्त कौशिक, सहदेव मलिक, कृष्णपाल पहलवान, अरविंद शर्मा, रविंद्र राठी, इंद्रपाल सिंह, पीतम सिंह वर्मा, प्रमोद, आलोक, राज कुमार, डॉ. सुनीता, गोपाल, अशोक, डॉ. राजेश, जितेंद्र, महेश जैन, गौरव, वीरेंद्र शर्मा, मयंक, सेवाराम, राजकुमार रूहेला, राम कुमार, कृष्णा, मीनाक्षी अरोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें