फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन मां-बेटे की मदद के नाम पर ठगी कर रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के एक कोरी समाज के दृष्टिहीन मां और बेटे के नाम पर सोशल मीडिया के जरिये एक युवक पर ठगी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने ठगी करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास पुत्र विजयपाल हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह जन्म से दृष्टिहीन है और उसकी मां शिमला भी दृष्टिहीन है। उसने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया के जरिये एक युवक उनकी मदद कराने के नाम पर सोशल मीडिया पर मेरा और मेरी मां का फोटो अप लोड कर लोगों से ठगी कर रहा है। अब तक वह कई लोगों से हजारों रुपये ऐंठ चुका है। इसकी जानकारी गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश तोमर ने दी। जबकि अभी तक उनकी मदद करने के लिए फेस बुक पर फोटो अप लोड करने वाला युवक नहीं आया। उसने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें