फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्तों की कराई जा रही सफाई, पेयजल की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरा महादेव मंदिर में जाने वाले सभी रास्तों को श्रद्धालु और कांवड़ियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने रास्तों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि पुरा महादेव पर फाल्गुनी महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले लगेगा। इसमें लाखों शिवभक्त कांवड़िए और श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। मंदिर के आसपास और मंदिर आने और जाने वाले सभी रास्तों में साफ सफाई कराई जा रही है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को भी महाशिवरात्रि से पहले कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि हैंडपंपों को भी रिबोर कराने की कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें