रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में 15 दिन पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति ने पुलिस को चमका देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सास और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मुजफ्फरनगर के सैदपुर खुर्द गांव निवासी सरिता पुत्री सेठ पाल ने की 11 दिसंबर 2016 को शादी बबलू पुत्र जगदीश के साथ हुई । शादी के दो साला बाद भी सरिता को औलाद नहीं हुई। ससुराल वाले सरिता को दहेज व बच्चा न होने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। चार फरवरी को ससुराल वालों ने सरिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता सेठ पाल ने पति बबलू, ससुर जगदीश, सास राकेश, ननद मोनिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी पति फरार चल रहा है। सोमवार को आरोपी ने पुलिस को चमका देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
गोकशी के आरोपी ने किया सरेंडर
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी इमरान पुत्र कालू उर्फ मश्ताक कई माह से गोकशी के मामले में फरार था। सोमवार को उसे सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।