फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-पानीपत रेल लाइन से क्षेत्र का होगा विकास- सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/रमाला (बागपत)। केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के बनने से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। कई साल से पिछड़े क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। भाजपा सरकार सभी वर्ग की पार्टी है। सरकार किसान और मजदूरों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। साथ ही मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के सर्वे का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। शामली जनपद के एलम कस्बे में जंक्शन बनेगा। टीकरी, दाहा और धनौरा गांव में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे चौगामा क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि छपरौली में यमुना नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस पुल के बनने से यूपी के किसानों को फायदा मिलेगा। हरियाणा में फसलों को अच्छे दामों में बेच सकेंगे। उन्होंने कहा सरकार जल्दी ही बागपत में बड़ा अस्पताल बनवाएगी। इसमें एम्स जैसी सुविधाएं मिलेगी। नवोदय विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। भाजपा सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन

उत्तर भारत रेलवे विभाग के चीफ इंजीनियर देशरतन गुप्ता ने कहा कि मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का पहली बार सर्वे शुरू हुआ है। इससे पहले रेलवे लाइन का कोई सर्वे नहीं हुआ। सर्वे के बाद रेलवे लाइन का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीर सिंह कश्यप ने की। संचालन मास्टर विजय सिंह राठी ने संचालन किया। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, लोकेंद्र ठेकेदार, डॉ. अरुण त्रिपाल धामा, स्वराज पाल दुहुण, देवेंद्र सिंह खोखर, मा. कोमवीर सिंह तोमर, श्याम सिंह राणा, कालू राम राणा, सीता राम, ऋषिपाल चेयरमैन, संजीव, विक्रम राणा, राहुल सभासद, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, कृष्णपाल राठी, रणधीर सिंह, सत्यवीर आर्य, हरपाल आर्य, पुष्पेंद्र, अरुण तोमर, प्रमोद आदि रहे।

मृतक छात्र के परिजनों को दी शोक संवेदना
रमाला। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इब्राहिमपुर माजरा में बिजली करंट से मारे छात्र सुमित तोमर के घर पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदना की। पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।

निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
रमाला। ग्रामीण जन सेवा समिति किशनपुर बराल में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दो कमरों, सीसी इंटर लॉकिंग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति के सचिव राजीव कुमार तोमर ने बताया कि निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें