फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यो में भाग लेने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में मंगलवार को स्वयंसेवकों ने सामाजिक कार्यों में भागीदारी देने का संकल्प दिलाया।
जेवी कॉलेज के चतुर्थ इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीना रानी के निर्देशन मेें ईश वंदना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जैन ने उन्हें जानलेवा बीमारियों के संबंध में जानकारी दी और बचाव के उपाय बताएं। इस अवसर पर डॉ. नीलम राणा, डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. उवेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. प्रताप चौधरी, शिवानी, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, प्रबंधक डॉ. अमित खोखर, राज कुमार आर्य शामिल रहे।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चल रहे जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में भागीदारी देकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा शर्मा ने स्वयंसेवकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर शहिदा, आशमा आदि शामिल रहे। वहीं इसी कॉलेज की प्रथम इकाई के बड़ौली रोड पर चल रहे शिविर मेें स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में मेहंदी प्रतियोगिता मेें उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें आयुषी, छवि, दिव्या, फरीन, ज्योति, काजल, प्राची जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन बड़ौत का सभा खेड़ी में सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह के निर्देशन मेें शुरू हुआ। इसमें डॉ. बोबिन्द्र, अनुराग कौशिक, विकास मलिक, अमित चिकारा, खुशबू, पूजा तोमर, मीनाक्षी, संजीव, शिवदत्त, पारूल, आकाश, विक्रांत आर्य रहे। जेवी कॉलेज की रासेयो शिविर की प्रथम इकाई ने तीसरा एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में शुरू हुआ। इसमें आशीष, उज्ज्वल पांडे, अमन पांडे, तसलीम, हिमांशु, श्यामलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें