बड़ौत (बागपत)। गड्ढामुक्त सड़क योजना के अंतर्गत पूर्वी यमन नहर सेवा मार्ग ककड़ीपुर से बड़ौत की मरम्मत का विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने शिलान्यास किया। काफी समय से जर्जर ककड़ीपुर से बड़ौत पूर्वी यमन नहर की पटरी काफी जर्जर हो चुकी थी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत की और इसे स्वीकृत कराया। कार्य का शिलान्यास कराते हुये उन्होंने बताया कि नहर की पटरी के निर्माण से क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता भी लाभान्वित होगी और किसानों को रमाला व मलकपुर चीनी मिल में अपना गन्ना लेकर जाने में भी आसानी होगी। इसमें सिंचाई विभाग के जेई, राजीव, संजीव ठेकेदार, फेरू सिंह, विक्रम, श्याम सिंह, मनोज, प्रवीण, रविंद्र आदि रहे।