फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शुक्रवार को गुराना मेें सामाजिक न्याय विकास विजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में सपा को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ौत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणधीर प्रधान, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम मेें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा देहात क्षेत्र के ग्रामीणों ने हिस्सेदारी की। रणधीर प्रधान ने बताया कि प्रदेश भर में यह कार्यक्रम सात से 20 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कमजोर वर्ग के लोगाें को भी सपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में हर वर्ग परेशान है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, प्रदेश अध्यक्ष छात्र संघ दिग्विज ठाकुर, बच्ची लाल सैनी जिला प्रभारी ने भी भाजपा पर निशाने साधे। संचालन रणधीर प्रधान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप, संजीव, नरेंद्र, अनिल, सुशील, प्रमोद, अंकित, राजपाल, हरेन्द्र, पंकज, राज सिंह, दिनेश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें