फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से संविदा कर्मी लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर तैनात एक संविदा कर्मी लाइनमैन विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसकर पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जुगनू पुत्र देशु चिरचिटा गांव का रहने वाला है। वह बिनौली विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी लाइनमैन है। ग्लेहता फीडर की विद्युत लाइन खराब हो जाने पर वह शट डाउन लेकर वहां पहुंचा और लाइन ठीक करने के लिए पोल पर ऊपर चढ़ गया। तभी लाइन में बिजली होने के कारण वह करंट से झुलसकर पोल से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शट डाउन के बाद भी विद्युत लाइन में करंट होने की बात पर विद्युत कर्मियों ने अनुमान लगाया कि मशीन की पत्ती चिपके रहने के कारण ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें