बड़ौत (बागपत)।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मंगलवार को बालिकाओं का फुटबाल मैच का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस मैच का उद्घाटन कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार, संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मैच में दो टीमें खेलती है, इसलिए एक टीम की जीत पक्की है और दूसरी की हार निश्चित है, इसलिए मैच को प्रतिभाग करना ही अपने आप में जीत है। इससे खिलाड़ियों में आपसी भाईचारा बढ़ता है और उन्हें नई चीज और नेतृत्व करने की जिम्मेदारी का अहसास होता है। वर्तमान समय में बालिकाएं बालकों से कम नहीं है। मैच ग्रीन हाउस और येलो हाउस के बीच हुआ। इसमें दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच बराबरी पर खत्म हुआ। खिलाड़ियों को डायरेक्टर मानवी मदान और संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच को सफल बनाने में नितेश, मनीष, आशीष, दीपक, नवीन, पारस का योगदान रहा।