फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को विज्ञान की जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने किया। कार्यशाला मेें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डायरेक्टर विजयानंद ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में विज्ञान का बहुत महत्व है। अंधविश्वास को दूर करने में विज्ञान अहम भूमिका निभाता है। इसलिए विज्ञान की जितनी बारीकियां सीखी जाए, कम है। इसलिए कॉलेज मेें बच्चों को विज्ञान की जानकारी देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। इसके उपरांत उन्होंने बच्चों को विज्ञान को प्रयोगात्मक तरीके से सीखने के उपाय बताएं। इसमें माइक्रोस्कोप, जनरेटर, आटे से परिपथ, हैंगर से गिटार आदि बनाने सिखाएं । कार्यशाला में सचिन कुमार, सुमित, अभिषेक, जयंत, आशीष, आदित्य, दीपक, सौरभ, दीपांशु, स्नेहा, दीपिका, ममता, पूनम, मोनिका आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें