बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल मेें सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 25 अक्तूबर को स्कूल में आयोजित डिस्कवरी सुपर लीग परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने दीप जलाकर किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को ओर अधिक निखारने के लिए समय-समय पर स्कूल में परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया 25 अक्तूबर को स्कूल मेें डिस्कवरी सुपर लीग परीक्षा हुई। इसमें कक्षा चार से कक्षा नौ तक के छात्रों ने भाग लिया। परीक्षाफल घोषित होने पर कक्षा चार से अविरल तोमर, कक्षा पांच से निशांत शर्मा, कक्षा छह से विदित नैन, कक्षा सात से वंशदीप राणा, कक्षा आठ से देवांश कालरा, कक्षा नौ से वैभव पंवार विजयी रहे। सभी ने अपनी-अपनी कक्षा मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को चेयरमैन हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। इसके आयोजन में ओपी शर्मा, विकास शर्मा, आशुतोष, मीनाक्षी, स्पर्श, अजय, विशेष, यूनुस, सपना, रजिया, शिवांगी, नेहा आदि का योगदान रहा।
मुकेश पंवार