फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर माह के बाद गेहूं की बुआई न करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि गेहूं की नवंबर माह में ही की जाती है। देरी से बुआई वाली किस्मों की बुआई दिसंबर में होती है।
विज्ञापन

गांव में चौगामा किसान क्लब के तत्वावधान में कृषि गोष्ठी हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि देरी से बुआई वाली किस्में की बुआई केवल दिसंबर माह में ही की जानी चाहिए। इसके बाद गेहूं की बुआई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बुआई के 40 दिन में खरपतवार नाशी दवाई का प्रयोग कर देना चाहिए। सुनील धामा ने यूरिया की मात्रा कम करने तथा आवश्यक 17 पोषक तत्वों के पूर्ति के लिए मिट्टी जांच कराकर सभी तत्वों की पूर्ति के लिए खाद का चयन करने की सलाह दी। इसकी अध्यक्षता बाबा भोल्लर ने की। संचालन किसान क्लब अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने किया। इसमें जितेंद्र राणा, धीरज राणा, रविंद्र राणा, यतेंद्र राणा, बलराज, पप्पन राणा, यशवीर राणा, सोनू राणा, रोनक राणा, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें