बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी वार्ड चार की भाजपा सभासद मीनाक्षी वर्मा सहित अन्य लोगों ने कलक्ट्रेट में शिकायत की। आरोप लगाया कि विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरती। बिना जीएसटी के बिलों का भुगतान किया। इस संबंध में प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। इसमें वीरेंद्र आर्य, राज कुमार शर्मा, अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
सीडीओ ने दिए नियमित सफाई कराने के निर्देश
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय में सफाई कराई जाएगी। शौचालय के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाएगा। सर्वेक्षण से पूर्व ही कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सफाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। इसकी फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी।