फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने वालों को अदालत ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के पास मिनी टोल पर लूट करने वाले बदमाशों को गैंगेस्टर के मामले में सीजेएम कोर्ट में तलब किया। सभी आरोपियों का रिमांड बना।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के मवी कलां गांव के के पास नौ सितंबर की रात में बदमाशों ने मिनी टोल के कर्मचारियों से मारपीट कर लूटपाट की और गोली भी चलाई । इस मामले में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने खेकड़ा कस्बा के सौरभ पुत्र बलराम, नितिन पुत्र रामटेक, अंकुर पुत्र प्रकाश, नितिन पुत्र सुदेश, मोहित पुत्र कालू, अनुभव पुत्र साहब सिंह को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बाद में उनका साथी अमित भी पकड़ा गया । गिरोह के सरगना पंकज पंडित ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। आरोपी जेल में बंद है। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। सोमवार को गैंगेस्टर केस में बदमाश तलब हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें