बड़ौत (बागपत)।
बागपत - बड़ौत - खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम मानक के अनुरूप पैसा नहीं जमा करने और घास मंडी में दर्शाएं मानक के अनुरूप अत्यधिक निर्माण करने पर 25 दुकानें सीज की। इस दौरान प्राधिकरण के साथ नोकझोंक भी हुई। इस संबंध मेें कांप्लेक्स मालिक धर्म प्रकाश वर्मा ने बताया कि बिना वजह प्राधिकरण ने दुकानों सीज किया है, दुकानों के निर्माण में उनका इतना बड़ा फाल्ट नहीं था, कि दुकानें सीज की जा सके।
प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार शर्मा, जेई ऋषि शर्मा, आरके जैन और नीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र और कानूनगो लोकेश पुलिस बल के साथ बावली रोड स्थित धर्मा कांप्लेक्स भेजे, वहां धर्म प्रकाश वर्मा द्वारा बनाए कांप्लेक्स 20 दुकान बनाई, लेकिन निर्माण के अनुरूप प्राधिकरण में रुपये जमा नहीं किए, इस दौरान कांप्लेक्स मालिक के बेटे से प्राधिकरण के अधिकारियों की नोकझोंक हुई और उसने उन्हें देख लेने की धमकी भी दे दी। बाद मेें प्राधिकरण के अधिकारी दुकान सीज लगाकर और नोटिस चस्पा कर चले आए। इसके बाद घास मंडी पहुंचे, वहां भी इसी व्यक्ति द्वारा पांच दुकानों का नक्शा दिया, लेकिन सड़क की तरफ अधिक जगह में निर्माण किया। इस पर भी सीज कर नोटिस जारी किया । सचिव आशीष कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार दुकान मालिक को नोटिस भी जारी किया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब प्राधिकरण को नहीं दिया। इसका बाद संबंधित दुकानों में सीज करना पड़ा।