फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टर दो दिन में करेंगे दुष्कर्म की जांच : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म केस की विभागीय जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की। दो दिन में जांच टीम रिपोर्ट देगी। दोनों आरोपियों के अलावा अगर ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ से भी कोई चूक हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएमओ ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, एसीएमओ डॉ. भुजवीर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू बाला है। तीनों डॉक्टर दो दिन में पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सीएमएस और सीएमओ को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशक को भेजी जाएगी। दोनों आरोपियों के अलावा अगर किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका मिलती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

आउट सोर्सिंग से नियुक्त किया वार्ड ब्वाय
बागपत। आरोपी वार्ड ब्वाय यतेंद्र शर्मा आउट सोर्सिंग कंपनी अवनी परिधि के जरिये जिला अस्पताल में नौकरी कर रहा था। फार्मेसिस्ट दिलशाद एक कॉलेज का छात्र है और प्रशिक्षु के तौर पर यहां पर ड्यूटी कर रहा था। सीएमओ ने बताया कि दोनों को हटा दिया गया है। कॉलेज के अलावा आउट सोर्सिंग कंपनी को भी पत्र भेजकर प्रकरण की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


ठेके और संविदा कर्मियों के हवाले स्वास्थ्य सेवाएं
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं ठेका कर्मचारी, संविदा कर्मचारियों के भरोसे हैं। सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्तियां नहीं की गई, जिस कारण मरीजों के इलाज से लेकर अस्पताल की सफाई व्यवस्था तक ठेका कर्मचारी और संविदा कर्मचारी ही संभालते हैं। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि शासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें